EDUCATIONAL CONSULTANCY SERVICES वर्तमान समय की आवश्यकता
![]() |
| EDUCATIONAL CONSULTANCY |
शैक्षिक सलाहकार प्रतिष्ठान (Education Consultancy Firm) क्या है ?
Education Consultancy Firm यानी एक ऐसी संस्था, जिसमें अनुभवी सलाहकार (Consultant) शैक्षिक योजना के साथ छात्रों, अभिभावकों और संगठनों की सहायता करते हैं। एक अच्छी सलाहकार फर्म, शैक्षणिक संस्थान (Educational Institute) और उपभोक्ता (छात्र, अभिभावक या अन्य संगठन) के मध्य की कड़ी होती है |
शैक्षिक सलाहकार प्रतिष्ठान (Education Consultancy Firm) क्या करते हैं ?
इस तरह के सलाहकार प्रतिष्ठान अपनी विशेषज्ञता और व्यापक ज्ञान (Expertise & Extensive Knowledge) के साथ काम करते हैं, ताकि संगठन अधिक प्रतिस्पर्धी (Competitive) बन सकें और संगठन के कार्यपद्धति (Methodology) और संरचना (Structure) में आवश्यकतानुसार बदलाव कर नई योजनाओं, प्रयोगों और मार्गों (Plans, Experiments and Routes) के साथ काम कर सके।
कुछ समय पूर्व तक सलाहकार प्रतिष्ठानों का कार्यक्षेत्र केवल सेवाप्रदाता (स्कूल/कालेज/युनिवर्सिटी) ओर उपभोक्ता (छात्र/अभिभावक) के मध्य में ही सीमित था परन्तु वर्तमान में इसके कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ गया है | आजकल सलाहकार प्रतिष्ठान की मदद से कोई भी संगठन या संस्थान अलग-अलग क्षेत्रों में दक्षता, योग्यता और सुविधाएं बढ़ाने के सलाह ले सकता है।
एक उदाहरण से समझे तो यदि आपको कोई नया विद्यालय शुरू करना है तो आजकल कुछ ऐसी शैक्षिक सलाहकार कम्पनियाँ भी है | जो आपको विद्यालय भवन के लिए जमीन खरीदने से लेकर छात्रों के प्रवेश तक के सारे कार्य करके आपके हाथों में विद्यालय की चाबी सौंपने तक का कार्य कर देती है|
एजुकेशनल कंसल्टेंसी फर्म की आवश्यकता क्यों है ?
यदि आप एक एजुकेशनल फर्म चला रहे हैं तो आपका सारा ध्यान शिक्षा देने पर ही केंद्रित (Focused) रहना चाहिए | लेकिन किसी भी एजुकेशनल फर्म को सही प्रकार से चलाने के लिए शिक्षा (Education) और प्रबंधन (Managment) के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाहन भी करना पड़ता हैं, जैसे अनुमतियाँ, सरकारी-गैरसरकारी अनुबंध, दस्तावेज, निर्माण, स्टॉफ, मार्केटिंग, सुरक्षा आदि, जिसके लिए एक विशेषज्ञों की टीम और कुशल अनुभव की बहुत आवश्यकता होती है |
ज्यादातर नए शैक्षणिक संस्थानों के संचालक यही गलती करते हैं कि वह अनुभव और टीम के बिना बाहरी कार्यों में उलझ जाते हैं और अपने नए विद्यालय में शिक्षा और प्रबंधन पर सही तरह से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते, जबकि इन दोनों पर ही सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरुरत प्रारंभिक दौर में होती है | क्योंकि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान का अपने शुरूआती समय में एजुकेशन और मैनेजमेंट को लेकर नाम खराब हो जाए तो इसका असर लम्बे समय तक रहता है |
सही एजुकेशनल कंसल्टेंसी फर्म का चयन कैसे करें ?
वर्तमान समय में कंसल्टेंसी फर्म की अहमियत को समझते हुए कई नए और पुराने शैक्षणिक संस्थान एजुकेशनल कंसल्टेंसी की मदद ले रहे हैं, जिस कारण कई लोगों का ध्यान इस सेवा की और गया है, जिसका दुष्परिणाम यह हुआ है कि आज कई लोग बिना जानकारी, टीम और अनुभव के अपनी-अपनी कंसल्टेंसी सर्विस शुरू कर रहे हैं| ऐसी अनुभवहीन कंसल्टेंसी कंपनियों के झांसे में फँस कर कई संचालक अपना आर्थिक नुकसान तो करवा ही बैठते हैं, साथ ही अपनी साख भी खराब करवा लेते हैं |
यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विषय है कि हम किसी अनुभवी और कुशल कंसल्टेंसी फर्म का चयन करें| जिसके पास निम्नांकित योग्यताएं आवश्यक रूप से हो -
- मजबूत समस्या-समाधान कौशल
- प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ कार्य का अनुभव
- विश्लेषणात्मक कौशल
- मजबूत लिखित और संचार कौशल
- विषय का व्यापक ज्ञान
- अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग विशेषज्ञों की कुशल टीम
- कम समय में प्रभावी तरीके से डेटा प्रस्तुत करने में सक्षम
- उत्कृष्ट पारस्परिक कौशल
शिक्षा के क्षेत्र मैं जैसे-जैसे तकनीकों, पद्धतियों और नवाचारों का विकास हो रहा है वैसे-वैसे शैक्षणिक संस्थानों का कार्यक्षेत्र भी विकसित हो रहा है और साथ थी संचालन में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है ऐसे में एक अच्छी एजुकेशनल कंसल्टेंसी फर्म किसी सच्चे दोस्त से कम नहीं |

कोई टिप्पणी नहीं