Header Ads

https://www.blogger.com/u/2/blog/post/edit/6533186246000115294/2864025953938319402

FUTURE IN GRAPHIC DESIGNING - ग्राफ़िक डिजाइनिंग में भविष्य

FUTURE IN GRAPHIC DISIGNING - ग्राफ़िक डिजाइनिंग में भविष्य

FUTURE_IN_GRAPHIC_DESIGNING

FUTURE IN GRAPHIC DISIGNING दुनिया में जब से Creative Art में तकनिकी विकास हुआ है तब से युवाओं के लिए ग्राफ़िक डिजाइनिंग में भविष्य की संभावनाएं बढ़ती जा रही है | आज लगभग सभी देशों में ग्राफिक डिजाइनरों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है| 

FUTURE IN GRAPHIC DISIGNING यानि ग्राफ़िक डिजाइनिंग में भविष्य है या नहीं इस बात का पता इस बात से ही लगा सकते हैं कि आज चाहे डिजिटल मिडिया हो या प्रिंट मिडिया सभी एक कुशल Graphic Designer को Hire करने के लिए मोटी रकम खर्च करते हैं| 

तो आइये, हम समझते हैं कि Graphic Designing क्या है और Graphic Designing में भविष्य कैसे बनाया जा सकता है 

ग्राफ़िक डिजाइनिंग क्या है -

Graphic Designing को Creative Designing भी कहा जाता है| सरल भाषा में समझें तो Image, Text. Animation और Graphic Elements से बनाए गए Creative या Desig बनाने को ग्राफ़िक डिजाइनिंग कहा जाता है| 

हमें अपने आस-पास हर जगह Creative Art दिखाई देते हैं, जिसे ग्राफिक डिजाइनर बनाते हैं, जैसे News Paper, Magazine, Product Packaging & Covers, Flyer, Brochure, hoarding & boards आदि| इसके अलावा Internet, Electronic Media or Digital Media पर उपलब्ध Creative Elements भी Graphic Design की श्रेणी में आते है| 

Print Media में Graphic Designing: प्रिंट मिडिया में सबसे ज्यादा  Graphic Designers की Dimand होती है|  ग्राफ़िक डिजाइनर News Paper Firm और बड़ी Printing Press  में नौकरी करके या Freelancer के रूप में काम करके अच्छी Income ले सकता है| यहां मुख्यतः पेपर प्रिंटिंग होती है| 

Tecno-media में Graphic Designing: न्यूज या टीवी Channels, Films & Serial Production के क्षेत्र में भी ग्राफिक डिजाइनरों की जरुरत होती है| फ्रेम, कवर, Animetion  और विज्युअल ग्राफिक्स आदि बनाने के लिए भी  ग्राफिक डिजाइनरों  होती है| एक सर्वमान्यता के अनुसार Graphic Designing के बाकी Sectors के मुकाबले इस सेक्टर में अधिक Income है| 

Digital or Virtual-Media में Graphic Designing: इस समय वर्चुअल मिडिया में बहुत ज्यादा ग्राफिक डिजाइनिंग का उपयोग हो रहा है, हम वेबसाइट पर जो डिजाइनिंग देखते हैं या फेसबुक वाट्सअप सोशल मिडिया साइट पर जो Art Work या किसी E-Commers Website पर जो विज्ञापन दिखाई देते हैं यह सब किसी कुशल Graphic Designer ने बनाया होता है| 

ग्राफ़िक डिजाइनिंग Course - 

अगर ये लेख पढ़कर आपने भी ग्राफ़िक डिजाइनिंग में भविष्य बनाने की ठान ली है और ये जानना चाहते हैं कि इसे कैसे सीखा जा सकता है, तो आपको बता दें कि यदि आप में Cretivity और  इसी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की लगन है तो आप ऑनलाइन या कोई भी Crash Course से सीखने के बाद अपना अनुभव बढ़ाकर किसी प्राइवेट डिजाइनिंग फर्म के लिए काम कर सकते हैं| 

इसमें सबसे अच्छी बात यह होती है कि Graphic Designing का काम Freelancer के रूप में भी किया जा सकता है| कई बड़े Graphic Designer हैं जो इस काम को Freelancer के तोर पर या घर से ही करते हैं|  आपके प्रोजेक्ट और अनुभव के आधार पर कई कंपनियां आपको काम देने के लिए तैयार रहती है| 

लेकिन अगर आपको किसी बढ़ी कपनी में काम करना है या इसका डिग्री/डिप्लोमा करना है तो लिए निम्नांकित कोर्स में से कुछ भी कर सकते हो -
  • Master of Fine Arts (MFA) (अवधि: 2 साल और शैक्षणिक योग्यता स्नातक)
  • PG Diploma in Graphic Animation (अवधि: 1 साल और शैक्षणिक योग्यता स्नातक)
  • Bachelor of Fine Arts (BFA) (अवधि: 4 साल और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास)
  • B. Sc. Multimedia (अवधि: 3 साल और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास)
  • Diploma in Graphic (अवधि: 6 माह और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास)
  • Certificate in 3D Animation (अवधि: 3 माह और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास)
यदि आपके अंदर रचनात्मकता है और आप एक बेहतर भविष्य देने वाले काम की तलाश कर रहे हैं, तो ग्राफ़िक डिजाइनिंग में भविष्य की असीम संभावनाएं है|  साथ ही समय के साथ आप अपनी कुशलता को निखार सकते है| 

यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो कमेंट अवश्य करें|  यदि आपका कोई परिचित या दोस्त इस क्षेत्र में जाना चाह रहा है तो उसके साथ ये Article जरूर Share करें| 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.